प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन

मंहगाई, बिजली व कानून सहित अन्य जन मुददो पर भाजपा को घरने का प्रयास, दिया ज्ञापन

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियेां, बढती मंहगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुददो पर फूलबाग, गांधी प्रतिमा स्थल पर विशाल धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मौर्य, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ ने कहा बिजली मूल्य की अप्रत्याशित 12 प्रतिशत बढोत्तरी, मोटर वाहन चेकिंग के नाम पर हो रही लूट घसोट को तत्काल बंद किया जाये व पेट्रोल, डीजल गैस के मूल्य वृद्धि को कम किया जाये वहीं तहसील, बिजली विभाग में भारी रिश्वतखोरी एवं लूट घसोट मची है। किसानो की सिंचाई के लिए एवं बुनकरों और लघु उधोगों को निशुल्क बिजली दिए जाने की व्यवस्था की जाये।
           
 शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र राजेश गुप्ता ने कहा भारत देश में एक कानून के तहत मंहगे हो चुके पेट्रोल, डीजल को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाये व बिजली मीटर लगाने के नाम पर फर्जी वसूली को बंद कराया जाये। कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकारी विभागों में वर्षो से बंद सरकारी नौकरियों को तत्काल खोला जाये। महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा ने कहा उ0प्र0 की वर्तमान सरकार सत्ताधारी पार्टी द्वारा विपक्षी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं पर किया जा रहा उत्पीडन बंद कराया जाये व फर्जी मुकदमों पर तत्काल रोक लगायी जाये। वहीं प्रसपा कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कीवर्तमान सरकार सत्ताधारी पार्टी द्वारा किसानो का टोल टैक्स माफ करे। कानपुर में भीषण जाम से निजाद दिलाया जाये, जितने भी हाफ एनकांउटर पुलिस द्वारा किए जा रहे है उनकी एक समिति बनाकर जांच की जाये तथा शस्त्र लाईसेंस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की जाये। कहा जितनी भी रेलवे क्राॅसिंग है उनपर फलाईओवर बनवाने की व्यवस्था की जाने के साथ जन समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित कर जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बहाली के लिए जांच कराई जाये। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शि मोहन सिंह चंदेल ने की तथा ंसचालन जिला प्रमुख प्रवक्ता सचिन वोहरा ने करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता पर भारी पड रही है। जनता को विश्सवास में लेकर समाज में हिंदू-मुस्लिम के बीच लकीर गहरी कर जनता को ठगा जारहा है। आज जनता महगाई की मार झेल नही पा रही है। वहीं अधिवक्ता भाईयों की निरंतर हो रही हत्याओं, जानलेवा हमलों पर भी प्रभावशाली कार्यवाही नही हो रही है। कहा मृतक अधिवक्ता परिवार को प्राथमिकता के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाये वहीं किसानों की समस्याओं के लिए तत्काल किसान आयोग का गठन किया जायेगा साथ ही शहर में हो रही अधाधुंध बिजली कटौती को रोका जाये। धरने में राजू ठाकुर, सचिन वोहरा, नीरज गुप्ता, अनूप त्रिपाठी, रियाज अंसारी, युवा नेता अमित कठेरिया, रमेश निषाद,नरीज यादव, आनन्द शुक्ला, मोना गौतम, चै0 ज्ञानेंद्र यादव, यामीन खान वारसी, महेंद्र सिंह तोमर, अनूप, नुरूल हसन, राकेश प्रजापति, ़ऋषी विश्वकर्मा सहित सैकडो की तादात में प्रसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages