कानपुर पहुंची एमएसएमई टैली बिजनेस वृद्धि यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

कानपुर पहुंची एमएसएमई टैली बिजनेस वृद्धि यात्रा

उत्तर प्रदेश में कानपुर से हुई शुरूआत, व्यापारियों, कारोबारियो व उधमियों को बेहतरीन प्रबंधन की दी जायेगी जानकारी

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  कानपुर केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटीज प्रोजेक्ट के लिए चुनिंदा शहरों में से है और यहां कई छोटे पैमाने के व्यवसाय मौजू है तथा शहर में विभिन्न छोटे उधोग है जिनका आकार अलग अलग है। ऐसे उधोगो को वित्तीय प्रबंधन में टेक्नोलाॅजी किस तरह मुख्य भूमिका अदा कर सकती है इसे टेैली साॅल्यूशंस बिजनेस सॅाफ्टवेयर द्वारा मदद की जा सकी है और इसी उददेश्य से एमएसएमई के लिए एक टैली साॅल्यूशंस की बिजनेस वृद्धि यात्रा भारी बारिश के बीच बुधवार को कानपुर पहुंची, जिसमें अवनीश श्रीवास्तव ने कहा उ0प्र0 में खासतौर से कानपुर क्षेत्र चमडे से बने सामानो, इंजीनियरिंग सामनो, रसायनो, प्लास्टिक्स, कपडे आदि के लिए मशहू है और भारत के निर्यात तथा रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन दबलते डिजिटल परितंत्र के साथ कदमताल करने का यहां अभाव है।
           
कहा टैली में हमारा प्रयास जानकारी एवं रिपोर्ट के साथ उनका सहयोग करता है। इस बिजनेस वृद्धि यात्रा के जरिये हमारा इरादा अधिक से अधिक एसएमई तक पहुंचना और कारोबारी दक्षता बढाने में टेक्नोलाॅजी के महत्व को पहचानने में उनकी मदद करना है। वहीं सुदीप्ता दत्ता ने कहा हमारा कैंपेन छोटे एवं मध्यम व्यवसायों एवं कारोबारियों पर केंद्रित है। उनके लिए तकनीक को अपनाने में कमी और अनौपचारिक फंक्शनिंग उनकी वृद्धि में प्रमुख विकास बाधा है। हम उन्हे वह जानकारी मुहैया करायेगे जिसकी जरूरत एक सफल व्यावसाय चलाने के लिए पडकी है।  टैली के पार्टनर इकोसिस्टम से एक एसएमई एवं टेक्नोलाॅजी परामर्शदाता होगा जेाकि बिजनेस मालिकों के साथ बात करेगा कि नगर का बेहतर प्रबंधन कैसे किया जाये। इसके अलावा कारोबारी मालिकों केा इनडायरेक्ट टैक्स से सम्बन्धित अपडेटस के बारे में भी बताया जायेगा। टैली ने यह भी दिखोन की योजना बनाई है कि टैक्नोलाॅजी उन कारोबारी पहलुओं को पहचानने में कैसे मदद कर सकती है जोकि कारोबारी विकास में रोडा है। यह पहल कानपुर के बाद यूपी के अलग-अलग हिस्साो में जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages