मौसम ने ली करवट, यूपी के तमाम शहरों में सुबह से शाम तक हुई बारिश, देखें चहकती हुई तस्वीरें... - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

मौसम ने ली करवट, यूपी के तमाम शहरों में सुबह से शाम तक हुई बारिश, देखें चहकती हुई तस्वीरें...

कानपुर, गौरव शुक्ला:- कानपुर में कई दिनों से जारी मानसूनी बारिश ने एक सीजन में होने वाली सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा कर लिया है। फिर भी यह पिछले वर्ष हुई कुल बारिश की अपेक्षा कम है।

सोमवार को हुई 9.8 मिमी बरसात से इस सीजन में कुल 753 मिमी बारिश हो चुकी है। एक सीजन में सामान्य बारिश 750 मिमी निर्धारित है। पिछले वर्ष की अपेक्षा यह अभी 205 मिमी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सितंबर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 29 सितंबर को तेज बारिश होने की उम्मीद है। फिलहाल उत्तरी हवाओं की वजह से बने पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में ठंडक ला दी है।

सुबह और शाम के अलावा दोपहर में भी सोमवार को सर्द मौसम रहा। अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 27.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

इसी तरह न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरावट के साथ पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बादल और बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा में भी 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। अधिकतम नमी 98 और न्यूनतम 97 प्रतिशत रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages