कानपुर, गौरव शुक्ला:- कानपुर के कल्याणपुर की एक महिला ने एडीजी प्रेम प्रकाश से मिलकर इच्छा मृत्यु की मांग की। आरोप है कि जिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाया है, उसने पेशी के दौरान फेसबुक पर उसकी बेटी की अश्लील फोटो वायरल कर दी।
एडीजी ने सीओ कल्याणपुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला के मुताबिक दो साल साल पहले इलाकाई निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की थी।
विरोध करने पर उसने अपने साथी सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया था। मामले में दोनों जेल भी गए। 2018 में जब वह जेल से छूटे तो फिर हमला किया। दोबारा मुकदमा दर्ज हुआ और फिर जेल भेजा गया।
आरोप है कि 18 सितंबर को पिंटू पेशी पर आया। इस दौरान उसने फेसबुक पर महिला की बेटी की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। एडीजी ने बताया कि मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment