हमीरपुर, महेश अवस्थी । गांधी जयंती पर नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 30 बच्चों सहित मिशन के जिला समन्वयक रोहन सिंह और सभासदों को सम्मानित किया गया। संस्कार तिवारी प्रथम, परि गुप्ता द्वितीय, संध्या प्रजापति तृतीय रहीं। दूसरी प्रतियोगिता में अपर्णा प्रथम, अभिषेक द्वितीय, सुभी सिंह तृतीय, काजल, आवंतिका, आकांक्षा ने प्रथम, सौम्र्या सिंह, अल्फिया व सृष्टि ने द्वितीय, परिशिका, जैनब, अनुश्का ने तीसरा स्थान पाया। दिव्यांशी, प्रांशी और प्रतिष्ठा व स्नेहा
ने द्वितीय, प्रियांशी और वर्षा ने तीसरा स्थान पाया। विद्या मंदिर इण्टर कालेज के कुलदीप, आकाश निषाद प्रथम, करन साहू, मोहित गुप्ता द्वितीय, सुमित सोनी, विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे। निबन्ध में वैष्णनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला नीलम बाजपेयी, नीलम भारती, राधा चैरसिया ने सभी को शील्ड प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन अनवार खान और लखनलाल जोशी कर रहे थे।.स्वच्छ भारत मिशन और गांधी जी एक अवलोकन की गार्यशाला में प्राचार्य डा0 भवानीदीन ने कहा कि इन दोनों विभूतियों को देश की आजादी के संघर्ष में अहम योगदान रहा है। जिसे नकारा नहीं जा सकता। शास्त्री जी की कर्मठता और सादगी के सभी कायल हैं जिन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। गांधी जी के स्वच्छता सम्बन्धी विचार भारत के लिये अपितु पूरे विश्व के लिये समीचीन है। गांधी जी के इस पहल को अपने जीवन में उताराना चाहिये। यहां डा0 श्याम नारायण, डा0 लालता प्रसाद ने विचार रखे।


No comments:
Post a Comment