पॉलिथीन का बहिष्कार, निजी जीवन में उपयोग न करने का संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2019

पॉलिथीन का बहिष्कार, निजी जीवन में उपयोग न करने का संकल्प

 नजीबाबाद, संजय सक्सेना । स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत नजीबाबाद स्थित साहू जैन डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ग्राम प्रधान मीनाक्षी त्यागी, कॉलेज के प्राचार्य विभु द्विवेदी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह, डॉ मुकेश कुमार, एनसीसी के प्रभारी सरदार गुरप्रीत सिंह, जिला मंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा डॉ रितेश सेन,ग्राम विकास अधिकारी गौसिया अंसारी ,ग्राम प्रधान पति भाजपा नेता नितेश त्यागी, के नेतृत्व में


पॉलिथीन मुक्त पंचायत बनाने हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया इस अवसर पर चौधरी ईशम सिंह ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं अध्यापकों एवं गणमान्य नागरिकों को पॉलिथीन मुक्त हेतु शपथ दिलाई इस अवसर पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पॉलिथीन का बहिष्कार करने एवं निजी जीवन में पॉलिथीन का उपयोग न करने  का संकल्प लिया इस के उपरांत सभी उपस्थित अध्यापकों छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने कॉलेज के बाहर nh-74 पर पॉलिथीन उठाकर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया इसमें एक दिव्यांग छात्र जो अपनी ट्राई साइकिल पर चल रहे थे उन्होंने स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने का आह्वान किया इस अवसर पर संतोष कुमार, कुलदीप कुमार, राजपाल सिंह, शक्ति सिंह ढाका, राजेंद्र सिंह, अनुज त्यागी, योगेश कुमार, सोहित, धर्मवीर, सरिता, राकेश कुमार, रितेश सैन, चौधरी ईशम सिंह, संजीव गुर्जर मोंटू,  सुमंत कुमार, कृष्णपाल सिंह राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages