जलभराव से जूझ रहे लोगों का तहसील में प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2019

जलभराव से जूझ रहे लोगों का तहसील में प्रदर्शन

अतर्रा, कृपाशंकर दुबे । नगर पालिका के वार्डों की नालियां चोक पड़ी है। जल निकासी ना होने से घरों में पानी भर रहा है। परेशान लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। नगर के वार्ड 6 के करीब आधा सैकड़ा लोंगो ने पालिका की लचर व्यवस्था को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और तहसीलदार सुशील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। मोहल्ले वासियों ने कहा कि अगर जल्द जल निकासी ब्यवस्था दुरस्त ना कराई गई तो मोहल्ले वासी
तहसील में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते लोग 
परिजनों के साथ तहसील में धरना देने को मजबूर होगें। ज्ञापन में में कहा गया है कि वार्ड में जल निकासी नहीं दुरुस्त कराई गई। लगातार हुई बारिश से जलभराव की समस्या गंभीर रूप धारण कर लिया है। घरों में पानी भर गया है। रास्तों से स्कूली बच्चों व मरीजों का निकलना दूभर है। रोजमर्रा की वस्तुएं भी नहीं पहुंच पा रही। इस दौरान सुधा, चुनवाद, अरुण कुमार, राजन कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, बाबूलाल यादव, राजू, मनोज, सौखीलाल, पप्पू कुशवाहा, सत्यनारायण, इंद्रपाल, मुरारी लाल, अरुण कुमार, अमन कुमार सहित आधा सैकड़ा महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages