बांदा, कृपाशंकर दुबे । महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन रविवार को खाईंपार नई बस्ती में किया गया। समारोह में महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही वाल्मीकि समाज को एकजुट होने की बात कही गई। ताकि समाज के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर सकें।
जयंती समारोह की अध्यक्षता बिंदा प्रसाद वर्मा ने की। खाईंपार में आयोजित इस समारोह में समस्त बुद्धिजीवी
![]() |
| महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण करते पदाधिकारीगण |
महिला और पुरुषों समेत नौजवान साथियों और समाज के सभी नागरिकों से संगठित होने की अपील की गई। समारोह में पुष्प् भेंट कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। वाल्मीकि संचालन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही एकजुट होने की जरूरत है ताकि अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष किया जा सके। इस मौके पर समाज के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment