कानपुर, पवन कश्यप - भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के शिष्यों व कार्यकर्ताओं के संयुक्त नेतृत्व में, आम जन मानस व समाजसेवकों द्वारा, माता भगवती की सामूहिक महाआरती व उपासना सम्पन्न हुयी । जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी
सहभागिता दर्ज माँ भगवती की सामूहिक महाआरती का लाभ प्राप्त किया | अनुष्ठान के प्रमुख आयोजक व संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाज को नशामुक्त-मांसाहारमुक्त व चरित्रवान जीवन जीने का संदेश दिया । संस्था के केन्द्रीय प्रवक्ता रमेश चन्द्र मिश्र जी ने श्री शक्तिपुत्र महाराज के द्वारा प्रदत्त आध्यात्मिक व सामाजिक चिन्तन प्रदान किया ।


No comments:
Post a Comment