समस्याओं को लेकर चौकीदारों ने किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

समस्याओं को लेकर चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताई समस्या 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले चैकीदारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिनके निस्तारण के लिये सोमवार को ग्रामीण चैकीदार बेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की आवाज बुलन्द की गई।

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए चौकीदार 
डीएम को दिये गये पत्र में चैकीदार बेलफेयर सोसाइटी के मण्डल अध्यक्ष विचित्र बाबू ने बताया कि पुलिस रेगुलेशन की धारा 21 के अन्तर्गत चैकीदारों को हर माह की निश्चित तारीख पर वेतन व भत्ता प्रदान करने का प्राविधान है। फिर भी पुलिस रेगुलेशन के विपरीत चैकीदारों को समय से वेतन नही दिया जा रहा है और न ही भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा पुलिस रेगुलेशन के अध्याय 9 के अन्तर्गत पैराग्राफ 91 में चैकीदारों से थाना पुलिस द्वारा अपना निजी कार्य कराना जैसे पानी भराना, सफाई कराना, कृषि कार्य कराना, पशुओं व वाहनों की धुलाई आदि बेकार के कार्य नही कराये जा सकते है। फिर भी पुलिस रेगुलेशन के विपरीत पुलिस थानों में चैकीदारों से नीच  नौकरदास और गुलाम बनाकर बेगार लिया जाता है। इसके साथ ही चैकीदार को गस्त एवं नाकाबंदी कराना मना है। फिर भी थानों व चैकी में पुलिस कर्मचारी जबरन उनको गस्त व नाकाबंदी के लिये प्रताडित करती है। यदि कोई चैकीदार के साथ कोई घटना घटती है तो प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। कहा कि यदि घटना होती है तो पुलिस कर्मी को जो मुआवजा दिया जाता है, वही मुआवजा चैकीदार को दिया जाये। इस दौरान पन्नालाल, मोहनलाल, शिवबरन, शिवपूजन, बिहारी, मतोला यादव, रामपाल, राजेश आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages