जिलाधिकारी को महेदू गांव के ग्रामीणों ने बताई समस्या
बांदा, कृपाशंकर दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र के महेदू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुये कई माह से राशन सामाग्री न देने का आरोप लगाया है। साथ ही जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कोटेदार को हटाकर दूसरे किसी कोटेदार को राशन वितरण की जिम्मेदारी देने की मांग उठाई है।
डीएम को दिये गये पत्र में महेदू गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव का कोटेदार रामदास बीते 15 से 20 वर्षो से
![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए महेदू गांव के ग्रामीण |
लोगों का राशन काट लेता है। कई माह से ग्रामीणों को राशन नही दिया जाता है। लोगों के कहने पर अभद्रता करता है। अधिकांश लोगों के फर्जी अगूंठा व हस्ताक्षर कराकर राशन लेता है। जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों द्वारा की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी कोटेदार से रूपये ले लेते है। जांच के नाम पर खानापूर्ति करते है। बीते 26 सितम्बर को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषी कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाये और उसका कोटा निरस्त कर किसी ईमानदार व्यक्ति को कोटा दिया जाये। इस दौरान गांव के देवनारायण, विशेश्वर पाल, सुरेश तिवारी, नत्थू प्रसाद, शिवमोहन कुशवाहा, रामफल कुशवाहा, मातादीन, रामराज आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment