हज उमराह व देश विदेश टूर सर्विस के लिये मिलेगी सेवाएं
फतेहपुर, शमशाद खान । विंग्स टूर एंड ट्रेवेल्स का मुख्य अतिथि समाजसेवी इकरार खान द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। संचालक मो. अबरार, शमशाद व खालिद अली ने बताया कि ट्रेवेल्स एजेंसी में हज उमरा व जियारत के पैकेज के साथ-साथ कार व बस की बुकिंग, एयर टिकट, ऑनलाइन पास्पोर्ट के आवदेन भरने,
![]() |
| फीता काटकर उद्घाटन करते समाजसेवी इकरार खान। |
वीजा प्रोसेसिंग, गोवा, मनाली, दुबई व बैंकाक जैसे नेशनल एंड इंटरनेशनल टूर पैकेज आदि की बुकिंग सेवाएं उपलब्ध है। साथ ही बताया कि शीघ्र ही विदेशो से पैसे मंगाने के लिये आन लाईन मनी ट्रांसफर व विदेशी मुद्रा बदले जाने जैसी सेवाएं शुरू की जायंगी। कहा कि उमरा पैकेज कम खर्च में विशेष सेवाओं के साथ जायरीन को उपलब्ध कराया जायेगा। अन्य देशों में जियारत करने को जाने वाले जायरीनों के लिये भी विशेष छूट उपलब्ध कराई जायेगी। इस मौके पर मो. मोईद, मो. अफाक, गुलाम रसूल, मो. अमजद, मो. फैसल, मो. फाजिल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment