दौड़ में अच्छेलाल और भाषण प्रतियोगिता में किरन अव्वल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2019

दौड़ में अच्छेलाल और भाषण प्रतियोगिता में किरन अव्वल

गांधी जयंती पर जेएन कालेज में आयोजित की गई प्रतियोगिताएं 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । गांधी जयंती के मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डाक्टर एसएन त्रिपाठी असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान विभाग ने अपनी उपस्थिति में प्रतियोगिताएं संपन्न कराईं। दौड़ प्रतियोगिता में एनसीसी एवं महाविद्यालय के कला वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें से एनसीसी के छात्र अच्छेलाल 

प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी शील्डों के साथ और मंचासीन अतिथिगण 
साहू प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर सागरिका नगरिया एवं तृतीय स्थान पर बीए के छात्र अभिमन्यु रहे सांत्वना पुरस्कार अर्चना त्रिवेदी को दिया गया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में एमएससी वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें से किरण सिंह प्रथम स्थान पर, आकांक्षा सिंह द्वितीय स्थान पर और श्वेता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार रोशनी द्विवेदी को दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रोफेसर नंदलाल शुक्ल ने विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। आयोजन में सहयोग करने वाले महाविद्यालय के शिक्षकों में डा. के एस कुशवाहा, डा. ओमकार चैरसिया डा. मनोज कुमार अस्थाना, डा0 प्रत्युष मिश्र, डा0 अतुल कुमार शुक्ल, डा0 निर्मला शर्मा, डा0 आरती पांडे, डा0 सुभाष वर्मा के साथ महाविद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages