मत्स्य पालन पट्टा निरस्त करने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

मत्स्य पालन पट्टा निरस्त करने की मांग

हरदौली गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
पट्टा आवंटन के कारण किसान नही कर पा रहे सिंचाई

बांदा, कृपाशंकर दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र के हरदौली गांव में मत्स्य पालन का पट्टा आवंटित होने के कारण ग्रामीण तालाब से सिंचाई नही कर पा रहे है। जिससे उन्हे दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। सोमवार को हरदौली गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मत्स्य पालन का पट्टा निरस्त किये जाने की मांग की है।
डीएम को दिये गये पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि हरदौली में माइनर बनने से आज तक सड़क पटरी के किनारे से नहरी व बरसाती पानी से तालाब भरता है। तालाब भरने के लिये कोई नाली का निर्माण नही है। तालाब से ही
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए हरदौली गांव के ग्रामीण 
खरीफ व रबी फसलों की सिंचाई आज तक होती चली आ रही है एवं अधिकांश पालतू और जंगली पशु इसी तालाब का पानी पीते है। सैकडों काश्तकारों के खेतों की सिंचाई इसी तालाब से होती है। गाटा संख्या 6613 तालाब भरने से इस तालाब का पानी 6597 में जाता है। जिससे आस पास के काश्तकार अपनी फसलों को पम्पसेट से सिंचाई करते है। तालाबों में खेतों की ओर नालियां लगी है। जिससे खेतों में पानी जाता है। तालाबों में पानी कर होने पर किसान पम्पिंग सेट से खेतों की सिंचाई करते है। मत्स्य पालन न किये जाने के सम्बंध में उप जिलाधिकारी बबेरू को प्रार्थन पत्र दिया गया था। जिस पर उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को कार्यवाही के लिखा था। जिस पर तहसीलदार ने रजिस्ट्रार, कानूनगो को तालाबां का आवंटन न किये जाने के आदेश दिया था। आदेश के बाद भी पट्टा कर दिया गया है। मात्र एक आदमी के फायदे के लिये सैकडों काश्तकारों के जीविका के साधन को खत्म किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पट्टा आवंटन निरस्त किया जाये। जिससे किसानों को सिंचाई के लिये परेशान न होना पडे। इस दौरान गांव के इफ्तिखार खां, दिवाकर सिंह, एस एस नोमानी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages