एक्में स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 4, 2019

एक्में स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व

रामायण से जुडे पात्रों के जीवन चरित्र से बच्चों को कराया अवगत

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - जरौली फेस-2 स्थित एक्में पब्लिक स्कूल में दशहरा उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें विधालय के बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। इस दौरान बच्चों को राम, लक्षमण, भरत, शत्रुघ्न के जीवन चरित्र से अवगत कराया गया।
             
 
रामलीला के मंच ने उपरान्त राव दहन सम्पन्न हुआ साथ ही फैंसी ड्रेस तथा डांडियो में भी बच्चों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डायरेक्टर रंजना मिश्रा, प्रचार्या प्रतिभ अवस्थी, वाई प्रिंसिपल अनुप्रिया द्विवेदी ने कहा कि रामारायण में सभी चरित्र हमारे समाज पर प्रभाव डालते है। इसमें एक पुत्र, भाई, पत्नी व मित्र सभी सम्बन्धों का प्रभावी उदाहरण देखने को मिलता है और अभिभावको का कर्तव्य है कि बच्चो को रामायण जरूर दिखाये तथा सुनाये जिससे बच्चों में संस्कार जागृत हो। इस अवसर पर संध्या द्विवेदी, वंदना मिश्रा, आकांक्षा, केशव, अखिलेश आदि उपस्थित रहीं तथा निहार, इशिका, अंश, आर्यन, आंशी, यशी, यश, सावन आदि को पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages