गोविन्द नगर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर तथा इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने भराये डेढ दर्जन से अधिक गड्ढे।
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - नमक फैक्ट्री चैराहे से केशवपुरम रोड बुरी तरह क्षति ग्रस्त थी। बारिश के दौरान यहां बडे-बडे गड्ढे हो गये है। आये दिन यहां टैम्पो, आॅटो पलटते है। सकड की दुर्दशा का अंदाजा यूंही लगाया जा सकता है कि दो पहिया वाहन गडढो को पार ही नही कर पाते थे। बीते तीन महीनो से हालात बहुत खराब थे। आये दिन कोई न कोई चोट खाता था। शुक्रवार को गोविन्द नगर उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर तथा कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के प्रयासों लगभग एक दर्जन से अधिक गडढो को मलवां डालकर भरा गया।
इस दौरान करिश्मा ठाकुर ने कहा कि जनता को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर गुमराह करने वाली सरकार विकास में जीरो है। आज शहर में जिन समस्याओं का सामना रोज जनता को करना पडता है उससे जनता आजिज आ चुकी है। कहा यह उपचुनाव जनता एक बडे परिवर्तन के रूप में देख रही है। शहर में जिस प्रकार का विकास हो रहा है जनता सब जान चुकी है। बिजली की दरों ने आम आदमी की कमर तोड रखी है सहीं सरकारी विभागों मे भ्रष्टाचार और बढ गया है। आम नागरिक की शिकायतो को सुना नही जा रहा है, जहां व्यापारी परेशान है वहीं छोटा व्यापार समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। विजय मार्तोलिया ने कहा कि इस क्षेत्र में आये दिन लोग चुटहिल होते थे लेकिन जिम्मेदारो ने कभी इसबात का ध्यान ही नही दिया, आज बडे गडढो में कई ट्राली मलबा डालकर कांगे्रसीजनो तथा मजदूरो ने सडक का लेवल बराबर किया है और यह वर्तमान सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिये कि उनकी सरकार में जनता बुनियादी और जमीनी जरूरतो और सुविधाओं से अत्यन्त दूर है। इस दौरान विजय सिंह मर्तोलिया, करिश्मा ठाकुर, राजेश सिंह, इंदर कमल, एसएस भदौरिया, शुभम, आजाद, अरविन्द यादव, चंचल आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment