डांडिया रास में 'छुप छुप के मुझे देखा तू करे सारी सारी रात' पर लड़कियों ने जमकर लगाए ठुमके - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

डांडिया रास में 'छुप छुप के मुझे देखा तू करे सारी सारी रात' पर लड़कियों ने जमकर लगाए ठुमके

कानपुर गौरव शुक्ला:- लायंस क्लब ऑफ कानपुर विशाल ने रविवार को अर्मापुर इस्टेट में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें सभी सदस्यों ने पार्टनर संग खूब मस्ती की। यहां हाऊजी, तंबोला, क्विज जैसे फन गेम्स खेलने के बाद शुरू हुआ डांडिया रास। इसमें सभी सदस्यों ने मिलकर डांडिया चटकाईं और तोहफे जीते।
यहां पर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नीता अग्रवाल, सीए शैलेश कुमार, स्वीकृति, संस्कृति, डॉ. एस के निगम, सुनील गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद थे। सकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को लाजपत  भवन में डांडिया नाइट आयोजित हुआ।
इसमें अभिनेत्री दीप शिखा नागपाल के साथ शहर के युवा जमकर थिरके। रात 8 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम 12 बजे तक का चला। उड़ी उड़ी जाए, नगाड़ा संग ढोल बाजे, ढोली तारो ढोल बाजे, राधा कैसे न जले आदि गीतों पर गुजराती परिधानों में शहरवासियों ने जमकर डांडिया चटकाईं।
इस मौके पर मुकुल बंधुओं ने भी कई गीत प्रस्तुत किए। चकेरी श्याम नगर के एक मैरिज हाल में रविवार देर शाम डाडियां रास का आयोजन हुआ। इसमें जमकर धमाल मचा। गार्गी फाउंडेशन के आयोजन की शुरुआत मां दुर्गा के पूजन व हवन से हुआ।
इसके बाद कन्या भोज कराया गया। सारिक वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर 11 बुजुर्ग महिलाएं भी सम्मानित की गईं। इस दौरान संस्था की सुषमा चौहान, वीना सेठ, सारिका जायसवाल, छाया, आरती त्रिपाठी आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages