पॉलीथिन छोड़ें... कानपुर में शुरू हो रहा प्रदेश का पहला बैग बैंक, पब्लिक को मिलेगी ये सुविधा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

पॉलीथिन छोड़ें... कानपुर में शुरू हो रहा प्रदेश का पहला बैग बैंक, पब्लिक को मिलेगी ये सुविधा

16 अक्टूबर से बैग बैंक में 20 रुपये कीमत ली जाएगी और वापस करने पर लगेगा पांच रुपये यूजर चार्ज लगेगा।...

कानपुर, गौरव शुक्ला:-  शहर में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए स्मार्ट पहल शुरू होने जा रही है, जो प्रदेश में फिलहाल कहीं पर भी नहीं है। सूबे में पहला बैग बैंक खोला जा रहा है। इस बैंक से कोई व्यक्ति सामान्य राशि जमा करके बैग ले सकेगा और फिर उसे वापस करने पर यूजर चार्ज काटकर राशि लौटाई जाएगी। इस तरह यदि लोग रोजमर्रा की सामग्र्री खरीदने के लिए पॉलीथिन की जगह बैग का इस्तेमाल करेंगे तो अपने आप शहर से पॉलीथिन खत्म हो जाएगी।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में यह पहला बैग बैंक होगा। गोल चौराहा जीटी रोड से 16 अक्टूबर से बैग बैंक की शुरूआत कर दी जाएगी। स्मार्ट सिटी मिशन और पुनर्नवा फाउंडेशन के सहयोग से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन में कपड़े के बैग बनवाए गए है। पॉलीथिन छोडऩे के लिए लोगों को यूजर चार्ज लेकर ये बैग दिए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी की प्रभारी पूजा त्रिपाठी और पुनर्नवा फाउंडेशन की संस्थापक मनीषा बाजपेयी ने बताया कि पहले चरण में एक हजार कपड़े के बैग तैयार कराए जा रहे है। इसके लिए गोल चौराहा फल मंडी मेंं कैनोपी लगाकर पांच रुपये यूजर चार्ज लेकर बैग दिए जाएगे। पहले बैग की कीमत पूरी जमा कर ली जाएगी। तीन दिन के अंदर वापस करने पर पांच रुपये यूजर चार्ज काटकर बाकी धन वापस कर दिया जाएगा। बैग की कीमत लगभग 20 रुपये होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages