टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 13, 2019

टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि

आयुक्त खाद्य एवं रसद ने दिए कार्रवाई के निर्देश 
प्राथमिक विद्यालय उमरेहडा का आयुक्त ने किया निरीक्षण 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । एएनएम द्वारा समय से गर्भवती माताओं का टीकाकरण न करने पर आयुक्त  खाद्य एवं रसद ने एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जनपद के नोडल अधिकारी/आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग मनीष चैहान ने यह निर्देश विकास खण्ड बिसण्डा के ग्राम उमरेहडा में ग्रामवासियों की समस्यायें सुनने के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय से ग्रामवासियों को प्रदान कराया जाए। ग्रामवासियों ने शिकायत की कि चकबन्दी विभाग द्वारा चकबन्दी कार्य सही से नहीं की गई। आयुक्त श्री चैहान ने चकबन्दी अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित ग्रामों में चकबन्दी सम्बन्धी कैम्प आयोजित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। 

उमरेहडा गांव में जनसमस्याएं सुनते खाद्य एवं रसद आयुक्त
आयुक्त श्री चैहान ने विद्यालय में चैपाल लगाकर नाली, खडंजा, प्रधानमंत्री आवास तथा अन्य योजनाओं का मौके पर सत्यापन किया। ग्रामवासियों ने बताया कि शौचालय की द्वितीय किश्त प्राप्त नही हुई है जिससे शौचालयों का निर्माण पूर्ण नही हो पा रहा है। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि द्वितीय किश्त शीघ्र जारी की जाए। निरीक्षण में आगनबाड़ी कार्यकत्री के अभिलेख पूरे न होने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय उमरेहडा का भी निरीक्षण किया तथा अध्यापकों को निर्देश दिए कि शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों के बच्चों से पठन-पाठन, पुस्तक वितरण, डेªस वितरण, जूते-मोजे वितरण तथा मिड-डे-मील  के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विकास हेतु किये जा रहे कार्यों को देखा एवं उसके बारे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने स्वरोजगार को अच्छी तरह संचालित करें। इसके उपरान्त आयुक्त खाद्य रसद श्री चैहान ने डूडा द्वारा संचालित ग्र्रुप हाउसिंग योजना के अन्तर्गत सीएनडीएस द्वारा बनाये गए मकानो का

 

निरीक्षण किया। उन्होंने अभी तक विद्युत कनेक्शन न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जाए। आयुक्त श्री चैहान ने डूडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों में कमेटी बनाकर आवंटियों को कब्जा प्रदान कराया जाए। इसके पश्चात आयुक्त ने थाना बिसण्डा का निरीक्षण किया जहां पर स्टाफ द्वारा आवासीय भवनों की मांग की। तहसील अतर्रा के निरीक्षण में आपूर्ति निरीक्षक का कार्य सही नही पाया गया और स्टाफ के बैठने आदि की व्यवस्था भी सही नही थी। श्री चैहान ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि खाद्य निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु लिखा जाए। इसके उपरान्त उन्होंने आयुर्वेदिक कालेज में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होेंने निर्देश दिए कि समय से कार्य न किये जाने की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय एवं गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें अन्यथा शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 संतोष बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार, परियोजना निदेश डीआरडीए आरपी मिश्रा, उपायुक्त एनआरएलएम केके पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत श्री सविता तथा संम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages