कालोनी निर्माण में बाधक बन रहा भाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

कालोनी निर्माण में बाधक बन रहा भाई

फतेहपुर, शमशाद खान । गाजीपुर थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में सगे भाई द्वारा भाई के हिस्से की जमीन पर बनी कोठरी पर कब्जा कर लिये जाने के चलते पासशुदा कालोनी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिसकी शिकायत भुक्तभोगी ने जिलाधिकारी से करके कब्जे वाली कोठरी को खाली कराये जाने की मांग की है। ताकि कालोनी का निर्माण कराया जा सके। 

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कालूपुर गांव के ग्रामीण। 

जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कालूपुर गांव निवासी श्रीलाल के पुत्र संदीप ने बताया कि वह मजदूर पेशा व्यक्ति है और बसिलसिले रोजगार वह बाहर चला गया है। इसी कारण गांव में उसके हिस्से में बनी कोठरी खाली पड़ी रहती थी। बाहर रहने के कारण पारिवारिक भाईयों से मिलकर ननकू ने जमीन पर बनी कोठरी पर कब्जा कर लिया है। कई बार कोठरी खाली कराये जाने की बात कही गयी तो झगड़े पर अमादा हो जाता है। इस कोठरी के अलावा उसके पास गांव में रहने के लिए न कोई जमीन है और न कोई मकान है। न्याय पाने के लिए उसने पुलिस चैकी शाह व उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र दिये। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुयी। इतना ही नहीं गांव वालों के समक्ष पंचायत भी हुयी। जिसमें सुलह होने के आधार पर ननकू ने कोठरी देने का वादा किया था। लेकिन अब तक कोठरी खाली नहीं की है। इसके अलावा कई बार तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को भी न्याय दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं गया है। यह भी बताया कि उसे सरकारी योजना के तहत गांव में कालोनी आवंटित कर दी गयी है। कब्जा होने के कारण कालोनी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी से कोठरी खाली कराकर कालोनी बनवाये जाने में मदद की मांग की गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages