शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । नारायण इंटर कॉलेज में अधिवक्ता संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों के बीच एक मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करने में लगी हुई है । इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने
कहा कि खेल के द्वारा हम शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है । हमें खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आने की जरूरत है । क्रिकेट टूर्नामेंट में अधिवक्ताओं ने शिक्षकों पर भारी पड़ते हुए टूर्नामेंट में विजय श्री हासिल की। आखिरी समय में जीत हासिल करने के लिए 2 बॉल तथा 4 रनों की आवश्यकता थी, जिस पर अधिवक्ताओं की टीम ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर जीत दर्ज कर ली। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्य देव मणि यादव, धर्मेंद्र यादव एडवोकेट, पंकज यादव, अवनीश यादव भी थे।


No comments:
Post a Comment