मोटरसाइकिल रेहड़ी व बाइक में हुई भिडंत, तीन लोग घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 13, 2019

मोटरसाइकिल रेहड़ी व बाइक में हुई भिडंत, तीन लोग घायल

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल ।  थाना जसराना के गांव पारोली के निकट मोटरसाइकिल  से चलने वाली रेहड़ी और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रेहड़ी चालक के साथ बाइक सवार दो लोग घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेहड़ी के नीचे दबे


घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
    जानकारी के अनुसार जसराना निवासी मेहताब मुस्तफाबाद से कबाड़ा खरीद कर लौट रहा था वही पारोली निवासी बंटू और उसका पुत्र प्रियांशु बाइक से जसराना से गांव जा रहे थे। पारोली के निकट रेहड़ी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। कोतवाल गिरीश चंद्र  ने बताया हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए भेजा गया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages