युवक ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर जान दी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

युवक ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर जान दी

शहर के कंचनपुरवा मोहल्ले का रहने वाला है युवक
मृतक के चाचा ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप

बांदा, कृपाशंकर दुबे । नगर कोतवाली क्षेत्र के कंचन पुरवा मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की देर रात केन नदी पुल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने शव उतराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में
घटना की जानकारी देता चाचा भुजबल यादव
लेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के चाचा भुजबल ने भतीजे की हत्या किए जाने और फिर नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। 
कंचन पुरवा मोहल्ला निवासी शिवम उर्फ बउवा (18) पुत्र भोला यादव बुधवार की शाम छह बजे तक अपने घर के पास ही था। इसके बाद उसका पत नहीं चला। सुबह उसका शव केन नदी पुल के नीचे पाया गया। लोगों ने
घटनास्थल पर शव का पंचनामा भरती पुलिस
शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद रहे कुछ लोगों ने कहा कि पुल के ऊपर से छलांग लगाकर शिवम ने आत्महत्या की है। जबकि मृतक के चाचा भुजबल यादव का कहना है कि उसके भतीजे की हत्या करन के बाद शव को फेंका गया है। नगर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत सामने आएगी। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages