देश के विकास में युवा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंःसंज्ञा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

देश के विकास में युवा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंःसंज्ञा

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शिक्षा पर आधारित युवा जागरूकता कार्यक्रम उसरगांव में युवा मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा के संयोजन में हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुये वरिष्ठ लेखाकार अरविंद संज्ञा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये नारे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को दृष्टिगत रखते हुये युवाओं को ग्रामीण लोगों को जागरूक करना चाहिये कि सभी लोगों को एकजुट हो करके देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें
शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बैठे छात्र।
यह काम नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा व स्वयंसेवियों को आगे बढ़कर करना होगा। वरिष्ठ समाजसेवी व रिटायर प्रधानाध्यापक जगदीश मिश्रा ने कहा कि असली भारत आज भी गांवों में बसता है। इसलिये खासतौर पर ग्रामीण युवाओं को भाईचारा की मिसाल पैदा करना होगी। युवा शक्ति ही भारत देश की रीढ़ है और युवाओं को ही देशहित में आगे आना होगा। युवा परिषद अध्यक्ष प्रमोद रिछारिया, उपेंद्र प्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि अमीटा, लक्ष्मीनारायण तिवारी प्रबंधक इंटर कालेज जैसारी खुर्द ने विस्तार से अपनी-अपनी बात रखते हुये युवाओं का एकता, अखंडता, भाईचारा व देशहित के कार्यों में आगे आने की अपील की व गांवों में फैली कुरीतियांे के खिलाफ मुहिम चलाकर व्यसन मुक्त गांवों को बनाने का आवाहन किया। उपस्थित सभी युवाओं व ग्रामीणों को कार्यक्रम के अंत में शपथ दिलायी। सभी अतिथियों का आभार व संचालन युवा मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages