बीओबी ने 1.51 लाख की डीएम को सौंपी सहायता चेक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

बीओबी ने 1.51 लाख की डीएम को सौंपी सहायता चेक

मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.74 लाख की धनराशि भेजी 
 
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी लोग आगे आकर सरकार की आर्थिक सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में बैंक आफ बड़ौदा की ओर से जिलाधिकारी संजीव सिंह को जहां 1.51 लाख की कोरोना फंड हेतु धनराशि जमा करायी। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से 2.74 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गयी। 
डीएम को चेक सौंपते क्षेत्रीय प्रमुख अतुल कुमार खरे।
बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख अतुल कुमार खरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां डीएम संजीव सिंह को 1.51 लाख की कोरोना फंड हेतु धनराशि जमा करायी। जिलाधिकारी ने बीओबी के इस कार्य की प्रशंसा की। उधर बैंक आफ बड़ौरा फतेहपुर क्षेत्र के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.74 लाख की धनराशि दी गयी। क्षेत्रीय प्रमुख श्री खरे का कहना रहा कि इस आपदा में सभी लोगों को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। उन्होने कहा कि इस महामारी के बीच देश में आर्थिक संकट भी उत्पन्न है। ऐसे में सरकार की आर्थिक सहायता करना जरूरी है। ताकि इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के उपचार व दवाई का खर्च सरकार वहन कर सके। उन्होने जनपदवासियों का आहवान किया कि इस महामारी में आर्थिक सहायता करने के लिए सभी लोग आगे आयें। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages