दुबई में रहने वालों दोस्तो के साथ मिलकर बनाया फंड, लोगो की मदद में लगाया
फतेहपुर, शमशाद खान । लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोगो को रोजगार बन्द होने से आर्थिक संकट गहरा गया है। कामकाज न होने से रोज के कमाने खाने वालों के सामने दो जून की रोटी तक का संकट उतपन्न हो गया है। ऐसे में एनआरआई अभिनव गुप्ता जरूरतमंदों के लिये मसीहा बनकर सामने आए है। उनके प्रयासों से सोमवार को आबूनगर मोहल्ले में अपर जिलाधिकरी पप्पू गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा चार सौ से अधिक जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। अभिनव द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की
चारो ओर प्रशंसा की जा रही है। वितरित होने वाली खाद्य सामग्री में आटा, चावल, डाल, आलू प्याज, तेल मसाला समेत रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुओं को पाकर जरूरतमन्दों के चेहरे खिल उठे। एनआरआई अभिनव ने बताया कि वह दुबई में रहते है। लॉकडाउन के दौरान लोगो के कामकाज बन्द होने से भुखमरी जैसी समस्या देखकर उन्होंने दुबई में रहने वाले अपने दोस्तों के जरिये तीन लाख रुपये का फंड एकत्र कर उससे राहत सामग्री की खरीद कर प्रशासन को उपलब्ध करवाई। उसे आबूनगर स्थित मोहल्ले में प्रशासनिक स्तर से वितरित कराया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वह दो लाख रुपये और एकत्र कर प्रशासन के माध्यम से पांच सैकड़ा परिवारों तक खाद्य समाग्री का वितरण कराकर परिवारों को राहत दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा, नायब तहसीलदार डॉ संतराज सिंह समेत राजस्व बिभाग के अधिकारी एव कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
| राहत सामग्री वितरित करते एसडीएम व एनआरआई। |


No comments:
Post a Comment