कोरोना वैरियर्स का समाजसेवी ने पुष्प भेंटकर किया अभिनन्दन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

कोरोना वैरियर्स का समाजसेवी ने पुष्प भेंटकर किया अभिनन्दन

फतेहपुर, शमशाद खान । कोविड-19 का कहर जहां पूरे देश में धीरे-धीरे फैलता जा रहा है वहीं नगर पालिका परिषद के सफाई विभाग द्वारा साफ-सफाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कोरोना के खौफ के बीच भी इनके पग नहीं डगमगा रहे हैं और कर्मचारी लगातार सफाई, सैनिटाइजर व्यवस्था में जी-जान से लगे हुए हैं। इन्हें कोरोना वैरियर्स का नाम भी दिया गया है। इन कोरोना वैरियर्स का सोमवार को समाजसेवी मो0 आसिफ एडवोकेट ने पुष्प भेंटकर अभिनन्दन किया। 
सफाई कर्मचारियो  को पुष्प भेंटकर अभिनन्दन करते समाजसेवी मो0 आसिफ एडवोकेट।

समाजसेवी मो0 आसिफ एडवोकेट विभिन्न वार्डों में पहुंचे और सफाई व्यवस्था में जी-जान से जुटे नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का पुष्प भेंटकर स्वागत किया। समाजसेवी का कहना रहा कि कोरोना महामारी के बीच भी सफाई विभाग जी-जान से जुटा हुआ है। जबकि इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा चिकित्सकों व सफाई कर्मचारियों को ही है। इसके बावजूद अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का भरपूर निर्वहन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इन कोरोना वैरियर्स को उनका सलाम है। उन्होने अन्य लोगों से भी इनकी हौसला अफजाई करने की अपील की। समाजसेवी के हाथों पुष्प पाकर सफाई कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होने इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages