बांदा, कृपाशंकर दुबे - जन साहस संस्था द्वारा कोविड -19 महामारी को देखते हुए निर्माण मजदूर सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत मजदूरों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के 5 ब्लाकों (बड़ोखर खुर्द, नरैनी, महुआ, तिंदवारी, बबेरू ) के गांव में जाकर वहां के 50 से अधिक मजदूरों को 50 दिनों की संपूर्ण राशन सामग्री वितरण किए जिसमें मजदूरों की आवश्यकताओं का पूरा सामान था, इसमें 50 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो मूंग दाल , 2 किलो मसूर दाल, 5 किलो शक्कर, 5 किलो रिफाइंड तेल, 3 किलो नमक, 3 किलो निरमा कपड़े धोने वाला, 4 साबुन नहाने वाली, 2 किलो सोयाबीन की बरी, 250 ग्राम चाय पत्ती, 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्चा, 100 ग्राम धनिया, 100 ग्राम जीरा, 100 ग्राम गरम मसाला 100 ग्राम चायपत्ती आदि सामान वितरण किया। इस मौके पर जन साहस संस्था टीम के सदस्य राधा जी, सुशील जी, गौतम जी, माया, धीरेन्द्र जी और संतोष जी मौजूद रहे।
Monday, April 13, 2020
नेक काम: मजदूरों को 50 दिन की संपूर्ण राशन सामग्री का वितरण
Tags
# Banda
Share This
About Amja Bharat
Banda
Tags:
Banda
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment