कोरोना योद्धाओं का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

कोरोना योद्धाओं का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

नरैनी, कृपाशंकर दुबे । कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा करने वाली कोतवाली पुलिस का पनगरा गांव के ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया। महिलाओं एवं बच्चों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में पुलिस हर रोज दिन में 10 चक्कर लगाकर ग्रामीणों से घरों के अंदर सुरक्षित रहने का आग्रह करती है। रविवार सायं लगभग 5 बजे ग्राम प्रधान माया त्रिपाठी
पनगरा गांव में छत से पुष्प वर्षा कर पुलिस का स्वागत करती महिलाएं व ग्रामीण
एवं जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में गांव में स्थित शिवालय से कोतवाली प्रभारी गिरेन्द्र सिंह का पुलिस टीम के साथ गांव की गलियों में लोगों ने अपनी छतों से फूल बरसाकर स्वागत किया। बच्चों तथा महिलाओं ने अपने-अपने दरवाजे में खड़े होकर तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान गांव के उमाशंकर शुक्ला, निरंजन प्रसाद शुक्ला, रामजी मिश्रा, रमाकान्त मिश्रा, श्यामाचरण तिवारी, शिवशंकर अवस्थी, जानकीशरण मिश्रा, प्रद्युम्न द्विवेदी, बृजकिशोर तिवारी, मनीष मिश्रा तथा विनोद द्विवेदी सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages