जानवरों की दिल खोलकर मदद कर रही सोंच फाउण्डेशन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

जानवरों की दिल खोलकर मदद कर रही सोंच फाउण्डेशन

कई स्थानों पर पहुंचकर बंदरों एवं जानवरों को खिलाया केला व बिस्कुट
  
फतेहपुर, शमशाद खान । कोविड-19 संक्रमण के कारण चल रहे लाकडाउन के बीच जरूरतमंदों की सहायता के लिए सोंच फाउण्डेशन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दिनों दिन गति पकड़ रहा है। इसी बीच संस्था के सदस्यों ने एक और नई पहल की शुरूआत करते हुए जानवरों की दिल खोलकर मदद करने की ठानी। यह अभियान भी अब परवान चढ़ गया है। सोमवार को कई स्थानों पर पहुंचकर फाउण्डेशन के सदस्यों ने बंदरों व जानवरों को केला, खीरा, बिस्कुट आदि खिलाकर पुण्य कमाया। 
बंदरों को केला खिलाती सोंच फाउण्डेशन की अध्यक्ष व अन्य।
सोंच फाउण्डेशन की जिलाध्यक्ष मधु साहू के नेतृत्व में टीम के सदस्य शहर के कई स्थानों पर पहुंचे। जहां भूख टहल रहे बंदरों, जानवरों को केला, खीरा, बिस्कुट समेत अन्य खाद्य पदार्थ खिलाने का काम किया। टीम के इस कार्य की चारों ओर जमकर प्रशंसा हो रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए फाउण्डेशन के सदस्यों द्वारा लगातार जनसेवा के कार्य किये जा रहे हैं जो अत्यंत सराहनीय हैं। यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बन रहे हैं। इस मौके पर सदस्यों में उप जिलाध्यक्ष नीता, राहुल द्विवेदी, राहुल अवस्थी, आलोक दुबे, सोनू ठाकुर समेत अन्य लोग रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages