बिजनौर में कोरोना पॉजिटिव संख्या हुई तीन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

बिजनौर में कोरोना पॉजिटिव संख्या हुई तीन

एक मुरादाबाद रेफर

बिजनौर, संजय सक्सेना - बिजनौर जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या पहले ही दिन तीन पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि जिले के विभिन्न कोरंटाईन कैम्पों में रखे गए कोरोना वायरस की जांच के दौरान तीन व्यक्तियों में कोरोना पाॅजेटिव पाया गया। इनमें से एक व्यक्ति को मुरादाबाद रेफर किया गया है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए
बताया कि ताजुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन (32 वर्ष)  निवासी ग्राम मेवानवादा, स्योहारा में कोरोना पाॅजेटिव पाए जाने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है, जबकि दो व्यक्ति जिनमें खुर्शीद पुत्र बुन्दु, (42 वर्ष) निवासी ग्राम मानियावाला, अफ़जलगढ़ तथा अरशद अंसारी पुत्र लियाक़त (47 वर्ष)  &निवासी ग्राम मंझेड़ा, नगीना जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अफ़जलगढ़ स्थित क्वारांटाइन कैम्प में रखा गया था, जांच में दोनों में कोरोना पाॅजेटिव पाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages