चरक पैथोलॉजी व मेडवेल हास्पिटल सील - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

चरक पैथोलॉजी व मेडवेल हास्पिटल सील

लखनऊ, (संजय सक्सेना) कोरोना आपदा के बीच लखनऊ का 13वाँ इलाका कैसरबाग का नजीराबाद (नया गांव मोहल्ला) सील कर दिया गया है। आज इसी इलाके में संक्रमित व्यक्ति मिला है। वहीं  राजधानी लखनऊ के सबसे बड़े डायग्नोस्टिक सेंटर चरक पैथोलॉजी को सीज किया गया है। मरीज डायग्नोस्टिक सेंटर में एक्स-रे कराने गया था। डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ ही मेडवेल हॉस्पिटल बन्द करने के आदेश दिया गया है। हॉस्पिटल ने प्राथमिक तौर पर कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज किया था। डायग्नोस्टिक सेंटर और अस्पताल के डॉक्टर और
पैरामेडिकल को क्वॉरेंटाइन करने का निर्देश भी दिया गया है। डायग्नोस्टिक सेंटर और हॉस्पिटल प्रशासन को सभी कर्मियों की सूची देने के निर्देश हुए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ में चरक डायग्नोस्टिक सेंटर की कई शाखाएं हैं। चरक डायग्नोस्टिक सेंटर की एक्स-रे करने वाली शाखा को सील किया गया है। केजीएमयू ट्रामा सेंटर के 65 डॉक्टर और पैरामेडिकल को क्वॉरेंटाइन करने के बाद इसे बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages