लॉक डाउन में टकरा रहे अवैध शराब के जाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

लॉक डाउन में टकरा रहे अवैध शराब के जाम

बिजनौर, (संजय सक्सेना) - कोरोनावायरस महामारी के चलते अवैध और देशी शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। शराब माफिया लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रातों रात धन बटोर रहे हैं। नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम तिगरी, मनका वाला,  पखनपुर, बघाला, गंग वाली, बेगमपुर आदि गांवों और थाना नगीना देहात क्षेत्र के मिर्जालीपुर, समसपुर, रतूपुरा, हरगनपुर, ब्राह्मणावाला,शारंगवला आदि में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। गांव के ही शराब माफिया के घरों पर सुबह से देर शाम तक शराब खरीदने वालों और पीने वालों का जमघट लगा रहता है। उक्त लोगों के आपस में एक दूसरे को गालियां देने एवं आएदिन मारपीट की घटनाएं होने से आसपास के शरीफ और इज्जतदार लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
कोरोनावायरस के चलते  पूरे भारत में लॉक डाउन किया गया है, लेकिन फिर भी इसका पालन नहीं हो रहा है। क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि शराब बेचने वालों की शिकायत पुलिस से की जाती है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। साफ जाहिर होता है कि शराब माफिया खादी और खाकी से हमसाज हैं। इस कारण शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस के आला अफसरों से क्षेत्र के शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शराब बिकने से सारा वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि गांव में बेची जा रही शराब पर रोक नहीं लगाई गई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और पुलिस डीजीपी लखनऊ से करेेगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages