चित्रकारिता के माध्यम से देश को दिया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

चित्रकारिता के माध्यम से देश को दिया संदेश

बांदा, कृपाशंकर दुबे । देश में बुंदेलखंड अपने आप में विभिन्न धरोहर एवं विभिन्न कलाओं के क्षेत्र में निपुण कौशलों को समेटे हुए हैं इसी क्रम में हमारे बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले उत्तर प्रदेश की ख्याति प्राप्त चित्रकारा डॉ वंदना सिंह ने अपनी चित्रकारिता के माध्यम से देश को एक संदेश देने का अद्भुत प्रयास किया है डॉ वंदना सिंह ने करोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए देश के विभिन्न कार्यकर्ताओं जैसे डॉक्टर, पत्रकार एवं  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पुलिसकर्मी,
सफाई कर्मी एवं स्वयंसेवी संस्थाएं व जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपनी चित्रकारिता के माध्यम से देश की सेवा को प्रदर्शित किया  गया है, उन्होंने इस हस्त्र चित्र पोस्टर का नाम (रियल वेरियस)रखा है. मीडिया से बातचीत के दौरान चित्रकारा डॉक्टर वंदना सिंह ने बताया कि की हमारे देश के असली योद्धा वर्तमान में यही है जो शासन के सही निर्देशों का पालन करते हुए रात दिन हमारे भारत देश की सेवा पर अपने परिवार को त्याग कर लगे हुए हैं मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है जो कि मैं अपनी चित्रकारीता के माध्यम से देश के इन महान सपूतों के लिए समर्पित करती हूं और साथ ही साथ प्रार्थना करती हूं कि जल्द  से जल्द हमारा भारत देश इस संकट से बाहर आ सके.
 चित्रकारा डॉ वंदना सिंह से बातचीत के दौरान यह भी जानकारी मिली की पहले भी उन्होंने देश एवं प्रदेश को विभिन्न प्रकार की अपनी पेंटिंग के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया है  इस पेंटिंग से पहले भी जनवरी माह  में हारपल क्लब बांदा में आदर्श शिक्षा समिति बांदा  के प्रबंधक एड. प्रशांत चौहान सहयोग से एक विशाल पेंटिंग एग्जिबिशन का आयोजन किया गया था उसमें भी उनकी विभिन्न पेंटिंग लगाई थी डॉ वंदना सिंह को अपनी  चित्रकारिता के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशस्ति पत्र एवं मेडल इत्यादि से कई बार सम्मानित किया जा चुका है  उन्होंने यह भी बताया कि वह वर्तमान में एक महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर में कार्यरत है !

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages