...तो क्या सैर-सपाटा और फर्राटा भरने की मिलेगी खुली छूट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2020

...तो क्या सैर-सपाटा और फर्राटा भरने की मिलेगी खुली छूट

लाक डाउन का काउंटडाउन शुरू: 24 घंटे ही बचे शेष 
घरों में कैद रहकर परेशान हो चुके लोग खुली छूट के इंतजार में 
लाक डाउन के 20वें दिन सोमवार को नजर पुलिस ने दिखाई सख्ती 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । देशव्यापी 21 दिवसीय लाक डाउन की समय सीमा खत्म होने में अब महज 24 घंटे से भी कम ही बचे हैं। अलबत्ता लोग इस बात को लेकर सांसत में नजर आ रहे हैं कि क्या 24 घंटे के बाद उन्हें खुली हवा में सांस लेने, सैर-सपाटा करने और वाहनों को सड़क पर दौड़ाने की खुली छूट मिल जाएगी। यानि कि जिन्दगी का सिस्टम फिर से पुराने ढर्रे पर आ जाएगा? हालांकि अभी लाक डाउन के और बढ़ाए जाने की आशंका से लोग बेजार नजर आ रहे हैं। लाक डाउन के महत्व को समझते हुए भी लोग अपने घरों से बाहर निकलने के
रोडवेज बस स्टैंड में सन्नाटे के बीच खड़ी बसें
लिए बेचैन नजर आ रहे हैं, क्योंकि लाक डाउन की अवधि के दौरान लोग अपने घरों में कैद रहकर बेचैन से हो गए हैं। 
25 मार्च से 21 दिवसीय लाक डाउन घोषित किया गया था। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद से पूरे देश के लोगों ने लाक डाउन का हर जतन करते हुए पालन किया। लोगों को तमाम दिक्कतें हो रही हैं, कोई परदेश में ही फंस गया है तो कोई एक जिले से दूसरे जिले में रहने वाले अपनों से नहीं मिल पा रहा है। तमाम हुज्जतों के बावजूद प्रधानमंत्री के हुक्म का पालन
महाराणा प्रताप चौक पर पसरा सन्नाटा
किया गया है। कुछ इलाकों में लाक डाउन का उल्लंघन भी किया गया, लेकिन कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे पुलिस कर्मियों ने मामले को संभाला। अब चूंकि सोमवार को लाक डाउन का 20वां दिन था। इसलिए देखा जाए तो सोमवार की रात 12 बजे के बाद से 24 घंटे ही लाक डाउन के समय सीमा शेष बचती है। ज्यों-ज्यों लाक डाउन के यह 24 घंटे गुजर रहे हैं, त्यों-त्यों लोग अपने घरों से बाहर निकलने और खुली हवा में मनमर्जी के मुताबिक आने-जाने की आस लगाए हुए बेचैन हैं। सबको इंतजार है कि लाक डाउन कितनी जल्दी खत्म हो और
कालूकुआं इलाके में बाइक सवार से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
लोग अपने घरों से बेधड़क बाहर निकल सकें। लेकिन अफसोस लोगों को इस बात का है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जो इशारा मिल रहा है, उससे लाक डाउन अभी और बढ़ाए जाने की पूरी संभावना बनी हुई है। कुछ राज्यों में तो लाक डाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा ही दिया गया है। बहरहाल कुछ भी हो, लोगों ने लाक डाउन का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। 

लाक डाउन का 20वां दिन भी गुजरा 

बांदा। लाक डाउन का 20वां दिन सोमवार भी किसी तरह से लोगों ने गुजार लिया। सोमवार की सुबह शहर के अशोक स्तंभ तिराहे पर सब्जी खरीदने को उमड़ी लोगों की भीड़ को देखकर पुलिस कर्मियों ने सड़क पर लाठियां पटकीं। तमाम खरीददार तो अपनी खरीदी गई सब्जी ही छोड़ भागे, जबकि तमाम दुकानदार भी सब्जी छोड़कर भाग गए। पुलिस कर्मियों के
बाबूलाल चौराहे में मार्ग पर पसरा सन्नाटा
जाने के बाद दुकानदारों और खरीददारों ने अपनी सब्जी उठाई और अपने घर को चले गए। इधर, सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सड़कों पर चहल कदमी देखी गई। 10 बजे तक लोग अपने घरों में कैद हो गए। अति व्यस्त शहर का बाबूलाल चैराहा, रोडवेज इलाका, कालूकुआं चैराहा, महाराणा प्रताप चैक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। इक्का-दुक्का बाइक सवारों और पैदल जाने वालों को पुलिस ने रोका और पूछतांछ कर उन्हें जाने दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages