मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज किए गए महोबा के दो स्वास्थ्य कर्मी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2020

मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज किए गए महोबा के दो स्वास्थ्य कर्मी

कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल कालेज में थे आईसुलेट 
 
बांदा, के0 एस0 दुबे । महोबा के जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद जहां जिला अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया था, वहीं दोनो मरीजों को राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज बांदा में आईसुलेट किया गया था। इनकी दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शनिवार को इन्हें मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज करते हुए विदाई दी गई। इन दोनो को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की हिदायत के साथ भेजा गया है। 
महोबा के स्वास्थ्य कर्मियों को विदाई देते मेडिकल कालेज प्राचार्य व अन्य
कोरोना महामारी की चपेट में महोबा जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी आ गए थे। इससे महोबा जनपद में हड़कंप मच गया था। जिलाधिकारी महोबा और सीएमओ महोबा के निर्देश पर दोनो कर्मचारियों को राजकीय मेडिकल कालेज बांदा भेजकर आईसोलेट किया गया था और जिला अस्पताल महोबा को पूरी तरह से सील करा दिया गया था। इसके बाद सेनेटाइज कराए जाने और पूरे एहतियात के बार स्वास्थ्य सेवा शुरू हो सकी थी। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि महोबा जिला अस्पताल के दोनो स्वास्थ्य कर्मचारियों की दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद शनिवार को दोनो स्वास्थ्य कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages