सौंता गांव में तमाम गरीब परिवारों को राशन का किया गया वितरण
प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देश पर हो रहा वितरण
लाक डाउन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गांव-गांव घूमकर भर रहे गरीबों का पेट
बांदा, के0 एस0 दुबे । लाक डाउन की वजह से काम धंधा बंद हो जाने के बाद रोज कमाने खाने वालों के सामने सबसे बड़ी समस्या है। उनके घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजेश दीक्षित लगातार गांव-गांव घूमते हुए गरीबों को राशन किट मुहैया करा रहे हैं, जिससे गरीब अपना पेट भर पा रहे हैं।
![]() |
| गरीबों को राशन किट देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान |


No comments:
Post a Comment