whatsapp पर अब 50 लोगों से सीधे वीडियो कॉलिंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2020

whatsapp पर अब 50 लोगों से सीधे वीडियो कॉलिंग

नई दिल्ली, संजय सक्सेन -  सोशल मीडिया साइट फेसबुक की ओर से बीते दिनों यूजर्स के लिए नया वीडियो  कॉलिंग फीचर मैसेंजर ऐप में अनाउंस किया गया है। इस  मैसेंजर रूम्स फीचर की मदद से एक साथ 50 यूजर्स वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे और ऐसे यूजर्स भी इसमें शामिल हो पाएंगे, जो फेसबुक इस्तेमाल नहीं करते। यह फीचर अब व्हाट्सएप में भी इंटीग्रेट किया जाएगा। मैसेंजर रूम्स दरअसल नया ग्रुप वीडियो चैट फीचर है, जिसे कंपनी फेसबुक मैसेंजर में ही लेकर आई है। इसकी मदद से बिना ऐप्स स्विच किए यूजर्स व्हाट्सएप, पोर्टल या फिर इंस्टाग्राम से ही वीडियो चैटिंग रूम्स का हिस्सा बन सकेंगे। व्हाट्सएप में आने वाले अपडेट्स और नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo की ओर से कहा गया है कि मैसेंजर रूम्स फीचर बहुत जल्द व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। 
फेसबुक की ओर से पिछले महीने अनाउंस किया गया था कि नया मैंसेंजर रूम्स जल्द ही यूजर्स को व्हाट्सएप पर भी मिलेगा। इसके बाद ही कंपनी ने ऐंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन पर फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी थी। अब सामने आया है कि स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप में आने से पहले मैसेंजर रूम फॉर व्हाट्सएप को Whatsapp Web पर रोलआउट किया जाएगा। जल्द ही यह फीचर यूजर्स को वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन देगा। ब्लॉग साइट के मुताबिक, व्हाट्सएप अपने वेब प्लेटफॉर्म में मैसेंजर रूम्स का शॉर्टकट ऐड करने पर काम कर रहा है। यह फीचर व्हाट्सएप वेब वर्जन 2.2019.6 में मिलेगा और इसकी मदद से यूजर्स किसी मैसेंजर रूम को जॉइन कर पाएंगे। व्हाट्सएप वेब यूजर्स अपने लैपटॉप या पर्सनल कंप्यूटर पर फैमिली और फ्रेंड्स से वीडियो कॉलिंग रूम बनाकर चैटिंग कर पाएंगे। इस तरह एक साथ 50 यूजर्स तक वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए अभी रोलआउट नहीं किया जा रहा है और फ्यूचर अपडेट्स में यह बाकी यूजर्स को मिल सकता है। स्मार्टफोन्स पर यह एक अलग फीचर के तौर पर व्हाट्सएप में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स को डॉक्यूमेंट्स और गैलरी ऑप्शंस के साथ ही एक नया आइकन मैसेंजर रूम्स का भी दिखाई देगा। यूजर्स को अगले महीने तक यह ऑप्शन मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages