पुलिस कप्तान ने हाट स्पाट क्षेत्रों का किया भ्रमण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2020

पुलिस कप्तान ने हाट स्पाट क्षेत्रों का किया भ्रमण

बेवजह घूम रहे लोगों को पूछतांछ कर लगाई फटकार 
पुलिस कर्मियों को किया गया सख्त रहने का निर्देश 

बांदा, के0 एस0 दुबे । लाक डाउन की बंदिश से ऊब चुके शहरवासी अपने घर से बाहर निकलकर सड़क पर घूम रहे हैं। ततमाम सख्ती के बावजूद लाक डाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। हर दशा में लाक डाउन का पालन कराया जाना इसलिए जरूरी है कि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने शनिवार को शहर के हाट स्पाट क्षेत्रों का पैदल भ्रमाण कर जायजा लिया। इसके साथ ही लाक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से निकल रहे लोगों से पूछतांछ की। पुलिस अधीक्षक ने अनावश्यक घर से बाहर निकले लोगों हिदायत दी कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में कोई गुरेज नहीं किया जाएगा। आरेंज जोन में जिला घोषित होने के बाद काफी
हाट स्पाट में निरीक्षण दौरान पूछतांछ करते एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा
सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। आवश्यक कार्यवश आने-जाने वाले लोगों को नहीं रोका जा रहा है, लेकिन लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने शहर के हाट स्पाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकले लोगों से एसपी ने पूछतांछ की और सख्त हिदायत दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो लाक डाउन के उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। हाट स्पाट क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग तथा लाक डाउन का शत प्रतिशत पालन कराएं। सील इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी लगाएं। किसी तरह की लापरवाही न करें। स्वयं बचे व लोगों को जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को हिदायत दी है कि किसी भी दशा में लाक डाउन का उल्लंघन न करें। सड़क पर भ्रमण करने से कोरोना संक्रमण का खतरा है। घरों में रहकर ही कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages