डीआईजी अनंत देव ने 17 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अफसरों को घूसखोर बताने में निलंबित किए गए दरोगा को कोतवाली थाने में तैनात किया गया है। ग्वालटोली में दुकानदार को पीटने वाले दरोगा को चौकी प्रभारी बनाया गया।
कानपुर सवांददाता गौरव शुक्ला:- बिठूर में तैनात दरोगा सूरज सिंह चौहान का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे कह रहे थे कि थानेदार से लेकर सीओ तक रिश्वत की रकम पहुंचती है। डीआईजी ने सूरज सिंह को निलंबित कर दिया था। हैरानी की बात है कि 20 दिन के भीतर सूरज को थाने में तैनाती दे दी गई।
इसके अलावा दुकानदारों को पीटने में लाइन हाजिर किए गए देवी शरण सिंह को पनकी रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा 15 अन्य दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कुछ को थाने और कुछ को चौकी प्रभारी बनाया गया है। दरोगा शेर सिंह का बिल्हौर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।

U78P03
ReplyDelete