लखनऊ, संजय सक्सेना। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन के मौके पर पौधारोपण किया।
5 कालिदास मार्ग आवास पर आज सुबह सीएम योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने भी पौधारोपण में सहयोग किया। इस मौके पर सभी ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता पर जोर दिया।
-----


U78P03
ReplyDelete