डी एम ने पकड़े ओवर लोड ट्रक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

डी एम ने पकड़े ओवर लोड ट्रक



हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा राठ से लौटते समय नेवादा में लगे मौरम/ बालू के भंडारण /डंप के पास जिलाधिकारी ने दो ट्रकों को रुकवाकर ईएमएम-11 तथा रॉयल्टी, जरूरी कागजो की जांच की। जांच में दोनों ट्रकों यूपी 91टी 6184 ( 14  चक्का) एवं यूपी 78 सीएन 9479 ( 10 चक्का) , ईएमएम में निर्धारित समयावधि  के बाद परिवहन करने  व ओवरलोड पाया गया । जिस पर जिलाधिकारी ने  एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि  निर्धारित समय अवधि के बाद  परिवहन किए जाने से  एक  ही एमएम में कई बार  चक्कर लगाने  का संदेह है ।
  उन्होंने कहा कि जनपद के सभी  मोरम/बालू  भंडारण /डंप क्षेत्र  में कितनी  क्षमता की अनुमति है तथा  मौके पर कितना भंडारण  पाया गया है। इसकी दो दिवसों में  जांच कर आख्या मांगी है । किसी भी प्रकार की  अनियमितता  पर तत्काल  कड़ी कार्रवाई की जाए । ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने जलालपुर में 02 ओवरलोड ट्रैक्टरों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages