गलत आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते लोगः देवेन्द्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

गलत आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते लोगः देवेन्द्र

बस स्टैंड की जमीन खाली कराने को लेकर उठे विरोधी स्वर

कोंच (जालौन), अजय मिश्रा । कोंच नगर में स्थित बस स्टैण्ड की अपनी जमीन को अधिग्रहित करने की कार्यवाही करने से पूर्व बीते दिनों सीडीओ प्रशान्त श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित एसडीएम अशोक कुमार आदि ने स्थलीय मुआयना किया था जिसके बाद से लगातार सोशल साइट पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि केशरीमल तरसौलिया सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा बस स्टेण्ड को हटाने की कोशिश करने की दशा में जन आन्दोलन छेड़ने का राग अलापा जा रहा है। वहीं उक्त पूरे मामले को लेकर आज गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन ने पत्रकार वार्ता बुलाकर अपना पक्ष रखा। पत्रकारों के सामने उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने व नगरवासियों को गुमराह करने के लिये कुछ लोग सोशल साइट पर गलत ठंग से मामले को प्रचारित कर रहे हैं जबकि वह नगर के हित में सदैव प्रयासरत रहते हैं और लगातार
मीडिया से वार्ता करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह।
रहते रहेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बस स्टैंड नहीं हटाया जायेगा बल्कि उस जमीन से अबैध अतिक्रमण हटवाकर बड़े स्तर पर विकास कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के समय में बस स्टैंड वाली जिला पंचायत की उक्त जमीन का आधा किराया अदा कर लीज पर ली गयी थी और फिर निर्धारित समय बीत जाने के बाद शेष बचा आधा किराया ना करने व फाइल नवीनीकरण न कराने के चलते उक्त फाइल निरस्त कर दी गयी। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा अगर फाइल नवीनीकरण कराकर अग्रसारित की जाती है तो वह पहल कर उक्त समस्या नगर हित में दूर करने के लिये संकल्प लेते हैं।वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया भी मौजूद थे।वहीं उक्त पूरे मामले को लेकर वर्तमान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता आनन्द अग्रवाल ने कहा कि पालिका द्वारा वर्ष 2017 तक पूरा किराया जमा है जिससे स्वतः ही नवीनीकरण हो जाना चाहिये था और किसी प्रकार का कोई नोटिस भी जिला पंचायत कार्यालय द्वारा अब तक नहीं भेजा गया है लेकिन फिर भी वह नगर हित में फाइल नवीनीकरण की कार्यवाही हेतु आगे रहेंगीं।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages