चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में नगर पालिका कर्वी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शिलापट के पास कांग्रेसी एकत्र होकर शहीद हुए 20 वीर जवानों की याद में सलाम दिवस के रूप में याद किया। इस संबंध में शहीदों के लिए राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान के तहत जनपद में भी सोशल मीडिया पर शहीदों के लिए बोलिए कार्यक्रम चलाया गया।
 |
| सलाम दिवस मनाते कांग्रेसी। |
शिलापट के समीप मोमबत्ती जलाकर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कुशल सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार देश को गुमराह करने का काम कर रही है। चीन ने कायरतापूर्वक वीर सैनिकों को मारा है उनकी शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। इस मौके पर अवधेश करवरिया, वीरेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, विजयमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment