कोतवाली पुलिस के रवैए से व्यापारी नाराज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

कोतवाली पुलिस के रवैए से व्यापारी नाराज

एएसपी को सौपा पत्र

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला प्रशासन ने कोविड 19 के दृष्टिगत जारी रोस्टर का पालन कराने को लेकर कोतवाली पुलिस के भेदभाव व व्यापारियों के उत्पीड़न के संबंध में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है। जिसमें कहा गया है कि जिलाधिकारी के दुकानें खोलने व बन्द करने को लेकर जारी रोस्टर का पालन कराने के लिए कोतवाली प्रभारी भेदभाव की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। कुछेक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में घुसकर लाठी बरसाई गई। गालीगलौज कर व्यापारियों को अपमानित किया जा रहा है। कुछ खास लोगों की दुकानें खुलवा कर भेदभाव की स्थिति उत्पन्न की रही है। कुछेक
एएसपी को ज्ञापन सौपते व्याारी नेता।
व्यापारियों के दलालों द्वारा चंद लोगों की 10 बजे रात तक दुकान को खुलवाने का ठेका लिया जा रहा है। मांग किया कि यापारियों के साथ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही को तत्काल रोका जाए। अन्यथा की स्थिति में व्यापारी सडक पर उतरने को बाध्य होंगें। इस मौके पर पीड़ित व्यापारी संदीप गुप्ता सहित प्रदेश संगठन मंत्री विनोद प्रिंस केसरवानी, जिलाध्यक्ष पप्पू जायसवाल, जिला महामंत्री विष्णु गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय सोनी, वरिष्ठ संरक्षक सुनील गुप्ता हड्डी, मंडल मंत्री विनोद आर्य, युवा जिला उपाध्यक्ष दशरथ केसरवानी, युवा जिला कोषाध्यक्ष शुभम केसरवानी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु केसरवानी, नगर मंत्री रूपेश निगम, जिला मंत्री अखिलेश मौर्य, युवा जिला उपाध्यक्ष अतुल अग्रहरी, जिला मंत्री हरिशंकर गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages