चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शुक्रवार को ट्राफिक चैराहा कर्वी, हॉटस्पॉट क्षेत्र अमानपुर व आईटीआई भांगा क्वॉरेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक चैराहा में बिना मास्क, दो पहिया वाहनों में हेलमेट तथा तीन सवारी बैठे पाए जाने पर चालान कराया है। इसी बीच दो छोटे बच्चे मास्क लगाएं हुए जा रहे थे। जिन्हें बुला कर जानकारी किया कि मास्क लगाने से क्या फायदा है। जिसमें बच्चों ने बताया कि बीमारी को लेकर बचाव के लिए मास्क लगाए हुए हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लोगों से अपील की है कि बच्चों से सीख ले। जब भी बाहर निकले तो बिना मास्क लगाए न निकले। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। इस बीमारी का बचाव सावधानी ही है। तत्पश्चात हॉटस्पॉट क्षेत्र अमानपुर का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी कर्वी से कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार से कहा कि सैनिटाइज पूरे क्षेत्र को करा दिया जाए। सभी सदस्यों का परीक्षण शत-प्रतिशत करें। भांगा आईटीआई शिवरामपुर क्वॉरेंटाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान लोगों से खानपान स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी की। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। विद्युत व्यवस्था ठीक ढंग से संचालित हो। अगर कोई समस्या है तो और जनरेटर की व्यवस्था कराई जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज घनश्याम पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| निरीक्षण करते डीएम-एसपी। |


No comments:
Post a Comment