क्षत्रीय समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगाः रिशाल
कालपी (जालौन), अजय मिश्रा । मगरौल न्याय पंचायत के गांव कुटरा मे क्षत्रीय समाज मे जन्मे व अपनी लगन मेहनत से अपनी अल्प समय में अलग पहचान बनाने वाले रिशाल सिंह चैहान कुटरा को उनके द्वारा क्षत्रीय समाज मे किये जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुये रजि. ठाकुर ग्रुप के राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिकवार द्वारा प्रदेश सचिव बुन्देलखण्ड
का नियुक्ति पत्र, जिम्मेदारी सौंप कर उनसे उम्मीद की है कि वह पहले की भांति खरे उतरे व क्षत्रीय समाज, देश, धर्म के हित मे कार्य करते रहे जिससे ठाकुर ग्रुप संगठन को मजबूती प्रदान करें। रजि ठाकुर ग्रुप का प्रदेश सचिव बुन्देलखण्ड नियुक्त होने पर उनके मित्रगणों व समाज के लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा है।
![]() |
| रिशाल सिंह। |
भाजपा नेता व ठाकुर ग्रुप के प्रदेश सचिव बुन्देलखण्ड रिशाल सिंह चैहान कुटरा ने प्रेस को दूरभाष से हुई वार्ता मे कहा कि क्षत्रीय समाज के लोगों को अगाह किया है कि अगर किसी भी क्षत्रीय समाज के लोगों का उत्पीड़न कोई करता है तो उनको अवगत कराये। उनको न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी।


U78P03
ReplyDelete