हमलों को रोककर कायम की जाए शांति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

हमलों को रोककर कायम की जाए शांति

राष्ट्रीय अति पिछड़ी अनुसूचित जाति जाग्रति मोर्चा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
  
बांदा, के0 एस0 दुबे । अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग के लोगों पर लगातार हो रहे हिंसात्मक हमले पर रोंक लगाकर प्रदेश में शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के लिये राष्ट्रीय अति पिछड़ी अनुसूचित जाति जाग्रति मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है।
राज्यपाल को भेजे गये पत्र में राष्ट्रीय अति पिछड़ी अनुसूचित जाति जाग्रति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविन्द ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार ऊंची जातियों के द्वारा पिछडे वर्ग पर लगातार हमले किये जा रहे है। जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से शून्य हो गई है। जंगलराज की स्थिति बन रही है। मांग की है कि
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए मोर्चा के पदाधिकारीगण
प्रतापगढ़ जिले के भुजैनी गांव में पटेल किसान को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों में भी घटनायें हुई है। मांग की है कि उक्त घटनाओं के दोषियों के विरूद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये और पीड़ित परिवार के आश्रित को आर्थिक मदद दी जाये। साथ ही वर्तमान प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त करते हुये प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। साथ ही अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को अत्यधिक मात्रा में असलहे दिये गये है जो इस तरह के मामले बढ़ने के कारण है। ऐसे लोगों की जांच करके उनके लाइसेंस रद्द किये जाये। बताया कि यदि मांगों को स्वीकार नही किया गया तो राष्ट्रीय अति पिछड़ी अनुसूचित जाति जाग्रति मोर्चा आन्दोलन एवं अपराधियों के साथ मिलीभगत में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में केश दाखिल करने के लिये बाध्य होगा। इस दौरान संतोष कुमार, भगवानदीन, रामशरन अनुरागी, उमलेश भारतीय, रामकुमार, चुनुबाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages