सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में दी आहुतियां
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई न होने पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
बांदा, के0 एस0 दुबे । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ की रिहाई को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बुुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन कुंड में आहुतियां डालने के बाद उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए कांग्रेस की तरफ से दी गई बसों के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुअ है। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मनीष चैधरी और प्रदेशाध्यक्ष दीपांकर सिंह के निर्देश पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सद्दाम खां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बुुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए
प्रार्थना की। हवन कुंड में आहुतियां डालने के बाद उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। योगी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। युकां जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीब श्रमिकों की भरपूर सेवा कर रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को जिस तरीके से फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाला गया है यह गलत है। देश के गरीब मजदूरों का अपमान है। प्रदेश की योगी सरकार अहंकार में डूबी हुई है। कोरोना महामारी से लेकर हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बदले की भावना से काम कर रही है। चेतावनी दी कि प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्ल को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा। उपवास और बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश दुबे, पूर्व जिला महासचिव राममिलन सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह पटेल, बबेरू विधान सभा क्षेत्र पूर्व अध्यक्ष हाशिम खां, अहमद रजा आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| उपवास करते कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता |


U78P03
ReplyDelete