कच्चा नाला कुरयाता के वाशिंदों के लिये बना मुसीबत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

कच्चा नाला कुरयाता के वाशिंदों के लिये बना मुसीबत

बरसाती मौसम में गंदगी व जल भराव से जूझते लोग

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । नगर पंचायत की अनदेखी का दंश कस्बे के बाशिंदों को दो वर्षों से झेलना पड़ रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत ने मुहल्ला पुरवा कुरयाता में नाला निर्माण के लिए खुदाई कराई थी लेकिन तब से लेकर अब तक नाला निर्माण नही कराया जा सका है। नाले की खुदाई होने से यहां गन्दगी व जल भराव की समस्या बनी हुई है। कई बार बाशिंदों ने यहां पक्के नाला निर्माण की मांग की पर किसी ने सुध नही ली। इससे बाशिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गन्दगी व जल भराव व खुदा पड़ा नाला दिखाते मुहल्ले के लोग।
राज्य सरकार द्वारा नगर पंचायत कदौरा को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा और विकास कार्यो के लिए धनराशि दी। लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार सिर्फ कागजो में ही सारी योजनाए चला रहे हैं। इसकी नजीर नाला निर्माण को देख कर लगाई जा सकती है। दो वर्ष पूर्व मुहल्ले में जल भराव की स्थित को देख नगर पंचायत द्वारा जेसीबी की मदद से 100 मीटर से अधिक नाले की खुदाई की गई थी और लोगो को आश्वासन दिया गया था कि पानी निकलने के बाद यहां पक्का नाला बना दिया जाएगा लेकिन दो वर्ष बीत चुके हैं अब तक नाले का निर्माण शुरू नही किया जा सका है जिससे लोगो मे नगर पंचायत के प्रति आक्रोश गहराया जा रहा है। मुहल्ले के आशीष ,सुनील व रामशंकर ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया कि दो साल से लोग यहां गन्दगी व जल भराव से जूझ रहे हैं लेकिन फिर भी नगर पंचायत ने इस ओर ध्यान नही दिया जबकि कई बार हम लोग नाला निर्माण के लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं जल भराव के कारण अब तक नाला के किनारे दो दर्जन से अधिक मकान गिर चुके हैं और मासूम बच्चे व जानवर गिर कर घायल हो चुके हैं फिर भी कोई सुनाई नहीं करता है अध्यक्ष व ईओ भी आश्वासन देकर टरका देते हैं। इस सम्बंध में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है टीम को मौके पर भेजा जा रहा है समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

सभासद ने लगाया आरोप

कदौरा। सभासद रोशनी देवी का कहना है कि वार्डो में कार्य पक्षपात पूर्ण तरीके से कराए जाते है दो वर्ष से नाला खुदा पड़ा है जिसकी शिकायत कर चुके है लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है वही राज्यवित्त से 6 लाख रुपये की लागत का 40 मीटर नाला पास हुआ था जिसमंे सिर्फ 26 मीटर बन पाया 14 मीटर अभी भी अधूरा है चहेते ठेकेदारों को ही काम दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages